देव-शास्त्र-गुरु समुच्चय पूजा की जयमाला

 श्री देव-शास्त्र-गुरु समुच्चय पूजा की जयमालाहै


संपूर्ण जयमाला

देव-शास्त्र-गुरु, बीस-जिन, सिद्ध-अनंतानंत।
गाऊँ गुण-जयमालिका, भव-दुःख नशें अनंत

(छंद – भुजंगप्रयात)

नसे घातिया-कर्म अरिहंत देवा, 
करें सुर-असुर नर मुनि नित्य सेवा।

दरश-ज्ञान-सुख-बल अनंत के स्वामी, 
छियालीस गुणयुत महाईश नामी॥

तेरी दिव्य-वाणी सदा भव्य-मानी, 
महामोह-विध्वंसिनी मोक्षदानी।

अनेकांतमय द्वादशांगी बखानी, 
नमौं लोकमाता श्री जैनवाणी॥

विरागी अचारज उवज्झाय साधू, 
दरश ज्ञान भंडार समता अराधू।

नगन वेशधारी सु एकाविहारी, 
निजानंद मंडित मुकतिपथ प्रचारी॥

विदेहक्षेत्र में तीर्थंकर बीस राजें, 
विहरमान वंदूँ सभी पाप भाजें।

नमूँ सिद्ध निर्भय निरामय सुधामी, 
अनाकुल समाधान सहजाभिरामी॥

(चौबोला छंद)

देव-शास्त्र-गुरु बीस-तीर्थंकर, सिद्ध हृदय-बिच धर ले रे।
पूजन ध्यान गान-गुण करके, भवसागर जिय तर ले रे॥

पूर्णाहुति मंत्र:
ॐ ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुभ्यः श्रीविद्यमानविंशति-तीर्थंकरेभ्यः श्रीअनंतानंत सिद्धपरमेष्ठभ्यः जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥

Comments

Popular posts from this blog

मुनि प्रतिक्रमण संस्कृत

श्री इष्टोपदेश | आचार्य श्री पूज्यपाद स्वामी विरचित |